धर्मस्थल की सीढ़ी पर लहराया भगवा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सोमवार को जब एक कांवड़ राम मंदिर के नाम पुरकाजी से गुजर रही थी, तो एक कांवड़िया हाइवे पर बने एक धर्मस्थल की सीढ़ी पर चढ़ गया और भगवा झंडा लहराने लगा। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने नगर चेयरमैन जहीर फारूकी से की। इस पर उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और मामला सही पाए जाने के बावजूद सूझबूझ का परिचय देकर लोगों को समझाकर मामले को तूल नहीं देने की बात कहकर वापस भेज दिया। चेयरमैन का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिस को कांवड़िये को समझाना चाहिए था, मगर पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।