हाइवे पर हरियाणा का कांव़िड़या बेहोश मिला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंगलवार की रात को हाइवे की एंबुलेंस चालक को सूचना मिली कि हाइवे चीतल ग्रांड के पास एक कांवड़िया लहूलुहान हालत में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। चालक मौके पर पहुंचा और घायल कांवड़िये को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद थोड़ा होश आने पर कांवड़िये ने अपने नाम हरियाणा के पंचकुला निवासी दीपक पुत्र राजकुमार बताया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कांवड़िया घायल हुआ होगा, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।