बारिश से कई ट्रेनें प्रभावित
मुजफ्फरनगर। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रेलों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को मुख्य ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से यहां पहुंची। हापुड़ में एक किशोर के रेलवे अंडरपास में डूबने के कारण के कारण वहां लोगों ने हंगामा कर ट्रैक जाम रखा, जिस वजह से नौचंदी लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से यहां पहुंची। बरसात के कारण सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर डेढ़ घंटे, योगा एक्सप्रेस एक घंटा, ब्रांदा-देहरादून एक्सप्रेस सवा घंटे, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर दो घंटे 40 मिनट देरी से यहां पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।