रतनपुरी में कई मकानों की दीवारें गिरी
रतनपुरी। रतनपुरी के गांव कैलाशनगर में सतीश और प्रेम के मकान की दीवारें गिर गई। इसके अलावा प्रवीण के मकान की छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। बुढ़ाना अंडरपास के नीचे का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। बारिश के कारण सठेड़ी और बड़सू के आसपास के खेतों में कई कई फुट पानी भर गया है। सठेड़ी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तालाब का पानी घुस गया। स्कूल की दीवार भी गिर चुकी है। रतनपुरी में शीशपाल मिस्त्री और बैंक्वेट हाल के चौकीदार चंद्रसेन के मकान की दीवार गिर गई। इसके अलावा सिकंदरपुर निवासी महेंद्र सैनी और राजबल के मकान की दीवारें भी तेज बारिश में गिर गई।