मुजफ्फरनगर। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब गवर्नन विनय मित्तल के आह्वान पर लायंस क्लब सुप्रीम ने भोपा रोड पर सात स्थानों पर पौधारोपण किया। 251 पौधे लगाए गए। भोपा रोड पर मोलश्री, अशोक, नीम के पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल, रघुराज गर्ग ने शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष कमल गोयल ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए है। क्लब संरक्षक गिरीश अग्रवाल, अंकित बिंदल, अवशेष गुप्ता, अजय तायल, रजनीश अग्रवाल, विपिन जैन, अजय गर्ग, अंबरीश, अरुण खोसला, अनुज अग्रवाल, आशीष बंसल, संजय, प्रशांत अग्रवाल, नवीन जैन, सत्यप्रकाश गोयल, अशोक गर्ग, आयुष बिंदल, मयंक बिंदल आदि रहे।