बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर स्थिति क्राउन कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को स्कूल की छात्र प्रबंधन समिति का गठन हुआ। इस समिति के गठन के लिए सोमवार को हुए मतदान में 475 छात्र-छात्राओं व विद्यालय के स्टाफ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को हुई मतगणना के अनुसार हैड ब्वाय व हैड गर्ल के पद पर सिद्घार्थ, अरबाज, विभांशु, कनिका राणा, लहर बंसल ने अपना कब्जा जमाया। वाइस हैड ब्वाय के पद पर सार्थक, पृथ्वी तथा वाइस हैड गर्ल के पद पर वैशाली व वंशिका चुनी गईं। विद्यालय के चेयरमैन विपिन संगल सचिव प्रभात भार्गव व प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में अनुशासन व वेशभूषा इंचार्ज व मॉनिटर का भी चुनाव किया गया। इस मौके पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान सहित विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा।