चरथावल। कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देवी देवताओं की भव्य प्राण प्रतिष्ठा बैंडबाजों के साथ परिक्रमा के बाद कराई गई। बाजार खुर्द में स्थित मंदिर में रविवार को दुर्गा माता, शिवलिंग, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियों की भव्य प्राण नगर परिक्रमा कराई गई। युवा श्रद्धालुओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सुरेश चंद शर्मा ने विधि विधान प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। सुभाष चंद त्यागी ने प्रसाद वितरित किया। मा. सुभाष चंद, राधेश्याम, ईश्वर चंद, श्याम शर्मा, राम शर्मा, चंद्रपाल, बंटू त्यागी, अरविंद कुमार, रामानंद त्यागी, सचिन धीमान का सहयोग रहा।