फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौलवी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मीरापुर से नमाज अदा करा कर बाइक से लौट रहे मौलवी की गांव सालारपुर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव सलारपुर निवासी मौलवी आस मोहम्मद पुत्र गोटी मीरापुर कस्बे में एक मस्जिद में इमाम थे। बुधवार की शाम रोजा इफ्तार के बाद मस्जिद में नमाज अदा करा कर मीरापुर से बाइक से लौट रहे थे। गांव सालारपुर के निकट ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय मौलावी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौलाना की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। गांव में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें