सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सपा ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने सीएम के बयान की निंदा की। पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर और सतेंद्र सैनी ने कहा कि कैराना और नूरपुर में हार के बाद भी भाजपा समाज में नफरत फैलाना चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को सीएम द्वारा आतंकी कहना लोकतांत्रिक नहीं है। जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि गठबंधन को आतंकवादी गठबंधन बताने का बयान सीएम वापस लें। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान वसी अंसारी, राकेश शर्मा, सत्यप्रताप राणा, शौकत अंसारी, रागिब कुरैशी, निधीश गर्ग, सतीश गुर्जर, साजिद हसन, जनार्दन विश्वकर्मा, विनय पाल, यासिर राणा, सत्यवीर त्यागी मौजूद रहे।