सहमी रही आम जिंदगी
मोरना। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान जिले में हुई हिंसा के बाद आशंकित नागरिक आ अपने घरों में कैद रहे। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। सीओ भोपा राजीव कुमार गौतम, भोपा प्रभारी विजय सिंह, थाना ककरौली प्रभारी ब्रजेश प्रताप यादव ने क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी। खाली बसें सुनसान सड़कों पर दौड़ती नजर आई। वीरान पड़े बस अड्डों पर खड़े खोमचे, ठेलीवाले ग्राहक न आने से सड़कों को तकते रहे। तीर्थस्थल शुकतीर्थ के गंगाघाट भी श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति से खाली पड़े रहे।