फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाए:ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं : ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। गांव इलाहाबास में आर्ष सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महिला उत्थान व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमांनद सरस्वती ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना होगा। शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए, ताकि वह स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके। जिस देश समाज में नारी शक्ति का सम्मान और सत्कार होता है, उसके विकास को कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्थान के संचालक सुभाष चंद गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र पर नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब असहाय युवतियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। फीस जमा कराकर पाठ्यक्रम सामग्री के लिए आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इससे पूर्व, आयोजित हवन यज्ञ में आहुति देकर मुख्य अतिथि ने सिलाई मशीनों पर दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण संस्थान का विधिविधान पूर्वक शुभारंभ किया। इस मौके पर शांता प्रकाश आर्य, विमल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता, सुधीर, अनुपम सिंघल, शिल्पी, नितिश शर्मा, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें