बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में चार ग्रामीण घायल हो गए। थानाभवन के गांव भैंसानी निवासी शफीक अपने भांजे अकमल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहा था। बुधवार शाम मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे दूसरे बाइक सवार मशरूक व बेसर निवासी बुन्टा से टकरा गई। इस घटना में बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में चारों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। दो युवकों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।