हादसे में ग्रामीण की मौत
जानसठ। शनिवार की रात गांव मकसूदाबाद के सामने किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह मृतक की पहचान रोहित पुत्र देवी सिंह निवासी गांव सहावली, थाना नई मंडी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।