खतौली। आर्य समाज में नव सवंत्सर पर 106वें वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन सैनी नगर में प्रीतम मेमोरियल स्कूल में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञमान मनीष प्रताप राणा रहे। यज्ञ को धनकुमार शास्त्री व हरपाल सिंह आर्य ने संपन्न कराया। भजनोपदेशक सोमपाल महाशय, सुभाष राठी ने भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद स्वामी की कार्य शैली पर प्रकाश डाला। बताया कि किस तरह स्वामी जी ने आर्य समाज की स्थापना कर एक संस्था का निर्माण किया। भजनोपदेश महाशय सहदेव सिंह ने भजनों के माध्यम से बताया कि स्वामी जी की सत्यार्थ प्रकाश एक ऐसी ग्रंथ है जिसमें सब कुछ है। गुरु विद्यार्थी ने कहा था कि अगर सब कुछ बेचकर भी इसे खरीदना पड़ता तो मैं इसे खरीदता। उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश को जितनी बार भी पढ़ा जाए। उसमें नया नया सीखने को मिलता है। अध्यक्षता हरपाल शास्त्री ने और संचालन जसबीर राणा ने किया। प्रधान धनेंद्र तोमर, धर्मेंद्र तोमर, दयानंद आर्य, सुरेश आर्य, ठाकुर राजपाल सिंह आर्य, मदनपाल सिंह भैंसी, विक्रम सिंह जधेड़ी, संजय अहलावत आदि उपस्थित रहे।