फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के काले कानून का विरोध करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
काले कानून का विरोध करेंगे किसान
विज्ञापन

चरथावल। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनटीजी) द्वारा10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी के काले कानून को किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। कुटेसरा गांव में आयोजित किसानों की बैठक में उन्होंने कहा कि 27 मार्च को जिला मुख्यालय पर किसान पुराने ट्रैक्टरों की चाबियां डीएम को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने इस कानून का विरोध नहीं किया, तो उन्हें पुराने ट्रैक्टरों से हाथ धोना पडे़गा। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा किसानों की भावना से जुड़ा है। परिवार में पुश्तैनी वाहन पर पाबंदी लगाने से किसानों में आक्रोश है। चरथावल अध्यक्ष अभिषेक बंसल, कुटेसरा ग्राम अध्यक्ष ईशा त्यागी, अंकित चौधरी, राजेंद्र कश्यप, पवन त्यागी, पवन राठी, जिला पंचायत सदस्य यूसुफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें