राजेंद्र सिंह बने ट्रस्ट के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। राजपूत धर्मशाला चैरिटेबिल ट्रस्ट शुक्रताल की कार्यकारिणी का गठन हुआ। राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। महेश चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए। रामबोल सिंह और कर्ण सिंह एडवोकेट को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को महामंत्री, अमित पुंडीर, नरेंद्र चौहान को सहायक मंत्री, चमन सिंह सोम को कोषाध्यक्ष, रोहताश पुंडीर कोऑर्डिटर, राजवीर सिंह जादौन को प्रचार मंत्री चुना गया। 12 लोग सदस्य और 14 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए।