जानसठ। गांव गुज्जर हेड़ी निवासी सुशीला पत्नी अभेराम जानसठ से समान लेकर प्राइवेट बस में सवार हुई थी। बस के परिचालक ने उसे उसके गांव के बजाए गांव सालारपुर जाकर उतार दिया। आरोप है कि महिला को चलती बस से उतारने पर वह नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।