फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ शिव पूजा और हवन के साथ हुआ। उद्घाटन बाबूचर कुटी आश्रम के महंत व ब्रह्मलीन शारदादास महाराज के शिष्य स्वामी धर्मदास महाराज ने किया। इस दौरान कांवड़ ले जा रहे शिवभक्तों का भोकरहेड़ी कांवड़ सेवा शिविर में स्वागत किया गया। मौके पर स्वामी हरिदास जी महाराज, स्वामी झंडादास महाराज, पंडित रमेंद्र शर्मा, उदयवीर सभासद, रामवीर सिंह, लाला वेदप्रकाश गर्ग, बबला शर्मा, सहेंद्र, पंकज गर्ग, राकेश गोयल, सुमित कुमार, मुकेश, रमेश, विनय, रोहित आदि मौजूद रहे। वहीं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा किया गया तथा नगर पंचायत कार्यालय प्रशासन को शिविर में उचित सफाई व्यवस्था व जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें