वाल्मीकि समाज ने सलमान का पुतला फुुंका
मोरना। मोरना के मेला ग्राउंड पर विश्व हिंदू परिषद के ब्लाक उपाध्यक्ष भंवर मितवा के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज को अपशब्द कहने से नाराज लोगों ने सलमान खान का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। भंवर मितवा ने कहा कि सलमान खान अगर वाल्मीकि समाज की ताकत देखना चाहते हैं, तो अखाड़े में दो-दो हाथ कर सकते हैं। उसने वाल्मीकि समाज का घोर अपमान किया है। राजेंद्र सागर, कमल, अजीत, गुडडु, रुचिन, जितेंद्र, राकेश, प्रदीप, धीर सिंह, गुलशन, धमेंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।