शिविर में 151 लोगों ने रक्तदान किया
खतौली। लायंस क्लब एवं दिगंबर जैन महासमिति की ओर से प्यारेलाल हॉस्पिटल मेरठ के सहयोग से बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 151 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सकों की टीम में डा. कौशवेंद्र सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. अखिलेश कुमार, डा. संजीव कुमार, आंचल सिंधू, सिल्विया लैब टेक्नीशियन परवीन कुमार, देवेंद्र, मोहित आदि रहे। शिविर में अशोक जैन, संजीव जैन, राहुल जैन, पारुल जैन, विनीत जैन, राजेंद्र जैन, अविरल जैन, नमन जैन, विक्रांत जैन, सुरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।