फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (ब्यूरो)। केके जैन डिग्री कालेज में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रबंध समिति सचिव मुकेश जैन, पुलकित जैन तथा प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने किया। प्रतियोगिता के फाइनल में छात्र वर्ग मनदीप सिंह, शुभम मलिक, गौरव, रोहित, अतुल, छात्राओं में काजल तोमर, दीपांशी, निगहत, मुस्कान, राहत पहुंचे। छात्र एकल वर्ग में मनदीप सिंह, छात्र डबल वर्ग में गौरव, रोहित, छात्रा एकल वर्ग में काजल तोमर, छात्रा डबल्स र्ग में काजल तोमर और मुस्कान विजयी रही। प्रवक्ताओं के मध्य आयोजित प्रतियोगिता महिला एकल वर्ग में अलीशा, डबल्स में डा. अर्चना, डा. रीचा जैन, पुरुष एकल वर्ग में प्राचार्य डा. अरविंद कुमार, डबल्स में डा. पंकज कुमार, मुकुल कुमार विजेता रहे। कार्यक्रम संयोजिका डा. रीना मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कोच राकेश सिंह, डा. पंकज कुमार, डा. नीतू वशिष्ठ, डा. कमल किशोर, डा. नीरजा गुप्ता, डा. मनीष जैन, डा. नेमचंद जैन, डा. विपिन बंसल, दीप्ति जैन, डा. अर्चना, डा. फरहीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें