काम नहीं करेंगे वकील
खतौली (मुजफ्फरनगर)। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश सेठ और असिस्टेंट कमिश्नर पीसी चौरसिया की कार्यपद्धति से खफा होकर इनके कार्यालयों का पूर्णत: बहिष्कार किया जाता है। अध्यक्षता नासिर अंजुम एडवोकेट ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव नौशाद अली भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।