चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पद के उम्मीदवारों की मीटिंग में एसडीएम श्याम अवध चौहान एवं सीओ एसकेएस प्रताप सिंह ने चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रवीण तंवर, प्रवेंद्र भड़ाना, आशु मलिक, डॉ आबिद, नीशु कांबोज, अश्वनी, ततीर जैदी, शमीम अहमद, डॉ नबी, सतीश खटीक आदि मौजूद रहे।