फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म ज्ञान प्रतियोगिता में लव सैनी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म ज्ञान प्रतियोगिता में लव सैनी ने बाजी मारी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला मिश्रान में प्राचीन रामलीला में धर्म ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन में लव सैनी ने बाजी मारी। रामलीला कमेटी कार्यकर्ताओं ने बच्चों में धर्म ज्ञान बढ़ाने में उन्हें धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने भाग लिया। लव सैनी प्रथम, अश्वनी द्वितीय, वंश सैनी तृतीय, उज्ज्वल प्रजापति चतुर्थ, जहानवी पांचवें स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक प्रतियोगिताओं से बच्चों में धर्म व अपने ग्रंथों के प्रति जानकारी बढ़ती है। कार्यक्रम में अमर पाल, सलमान हाशमी, अमित शर्मा, निशांत काम्बोज, विजय शंकर, संजय कांबोज, उमाशंकर, गौरव संगत, कमल पंवार, वेद प्रकाश सैनी, जसवंत काम्बोज, शालू वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें