बीटीसी प्रशिक्षुओं ने पौधरोपण किया
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीटीसी प्रशिक्षुओं ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आलोक कुमार गुप्ता, डॉ संदीप मित्तल, बीटीसी प्राचार्या बबली तोमर ने पौधरोपण कर किया। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने 50 पौधे रोपित किए गए। डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि स्वच्छता देश के विकास के लिये जरूरी है। बबली तोमर, सौरभ कुमार, सुधांशु, विशाल, सुमित, तनु, वर्षा, शिल्पा, वैभव, रजत आदि ने पौधारोपण किया। डॉ आलोक गुप्ता, राजीव कुमार, वरूण कुमार, रजनी, प्रिया गोयल, संगीता कौशिक, रुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।