फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर में गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

चरथावल(मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा माइनर में गिरने से किसान की मौत हो गई। शनिवार अपराह्न करीब दो बजे परिजनों के साथ कुटेसरा निवासी लाल सिंह (35) पुत्र कालूराम ईख बांधने खेत पर गया था। उसी दौरान वह खाना खाने के लिए रजवाहे के पुल पर बैठ गया। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह माइनर में जा गिरा, जबकि अन्य परिजन और मजदूरों के ईख बांधने में व्यस्त होने के कारण कई घंटों तक घटना का मालूम नहीं चल सका। उसके बाद खेत में काम करने वाले लोगों ने तलाश किया, तो उसका शव माइनर में पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी डीके त्यागी ने मौके प़र पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करने के लिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें