बिजली के रेट बढ़ाए जाने का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में घरेलू प्रयोग में होने वाली बिजली के रेट बढ़ाए जाने का अल्वी समाज सेवा सोसायटी ने विरोध किया। सीएम के नाम डीएम को एक ज्ञापन इस संबंध में दिया गया है। कहा कि बिजली के फिक्स चार्ज खत्म करने की मांग कई बार की जा चुकी है। प्रदेश सरकार लगातार बिजली के रेट बढ़ा रही है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले यहां अधिक रेट किए गए हैं। सोसायटी मांग करती है कि रीडिंग के रेट कम किए जाए और फिक्स चार्ज खत्म किया जाए। मौके पर इरफान अल्वी, राशिद अल्वी, अब्दुल कादिर अल्वी, शरद कपिल, मुर्तजा सलमानी, शादाब अंसारी, राजकुमार कश्यप, मुस्तकीम, रियाज अल्वी, साजिद, शाहनवाज, नसीम, सोनू आदि रहे।