मुजफ्फरनगर।
एसएसपी अनंत देव ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध रोकने के मद्देनजर एक निरीक्षक और 23 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
एसएसपी ने खालापार चौकी से हटाए गए उप निरीक्षक सुनील नागर को पुरकाजी भेजा है। इसके अलावा एसआई विनोद कुमार राघव को नईमंडी कोतवाली से थाना कोतवाली नगर, प्रदीप कुमार गौतम को थाना सिविल लाइन से शाहपुर, काले सिंह को महिला थाना से सिखेड़ा, प्रहलाद सिंह को तितावी से महिला थाना, रितु रानी जानसठ से सिखेड़ा, तेजवीर सिंह से जानसठ से भौराकलां, संतोष कुमारी को खतौली से महिला थाना, इंस्पेक्टर पनीराम रेवाला को खतौली से नईमंडी कोतवाली, के. प्रसाद सिंह को मंसूरपुर से महिला थाना, सुनील कुमार को मंसूरपुर से रामराज, रवि किरण को सिखेड़ा से नईमंडी कोतवाली, ओमदत्त शर्मा को बुढ़ाना से ककरौली, अनिल कुमार को भौराकलां से फुगाना, रघुवीर सिंह को ककरौली से मंसूरपुर, शोबीर नागर को शहर कोतवाली से चौकी कच्ची सड़क सिविल लाइन, अजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी बिरालसी चरथावल, देव सिंह को चौकी बिरालसी से शहर कोतवाली, संजय राणा को फुगाना से रतनपुरी थाने पर स्थानांतरित किया है।