फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने मौत को गले लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने मौत को गले लगाया
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे और बलवाखेड़ी गांव में दो युवकों ने तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला महाब्रह्मणान में एक युवक ने बुधवार सुबह नाश्ते के बाद मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में लगे पंखे पर फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। परिजनों ने उसे उतारकर चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूत्रों के मुताबिक युवक काफी दिनों से बीमार और डिप्रेशन का शिकार था। उधर, बलवाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम घरेलू कलह के चलते युवक ने पंखे में कपड़े से फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों ने दोनों मामलों में बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें