फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू के डंक से 13 और बीमार, मरीजों की संख्या 80 के पार

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के डेगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डेंगू का डंक लोगों को बीमार कर रहा है। दो दिन में 13 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 80 के पार पहुंच चुकी है। लगातार डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। वायरल बुखार के मरीज भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। मौसम बदलने से मच्छरों के पनपने के साथ-साथ बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। लोगों को नजला-खांसी और जुकाम सहित वायरल बुखार परेशान कर रहा है। ऐसे में घर के अंदर बारिश का पानी जमा होने की वजह से डेंगू मच्छर भी पनप रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में आठ मरीज मिलने से अब तक जिले में 81 मरीज डेंगू पॉजीटिव हो चुके हैं। जिला चिकित्सालय में डेंगू और वायरल के बढ़ते प्रकोप के चलते सभी बेड फुल हैं। डेंगू वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भी भर्ती हैं। फिलहाल डेंगू के छह मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा वायरल बुखार के मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि चिकित्सक मरीजों को घर पर रहकर ही उपचार लेने की सलाह दे रहे हैं। गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन अस्पतालों में वायरल के मरीजों को भी डेंगू बुखार बताकर भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


- रोजाना होती है तीन सौ जांच

जिले में रोजाना तीन सौ के करीब जांच हो रहीं हैं। शनिवार को जिला चिकित्सालय में ही 78 लोगों ने नमूने जांच के लिए दिए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों की संख्या कुछ और बढ़ सकती है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


- यह बरतें सावधानियां

- कूलर एवं पानी की टंकियों को खाली कर साफ करें।

- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें।

- घरों या आसपास जहां कहीं भी रुका व ठहरा पानी हो, उसे सुखा दें।

- गमलों के नीचे रखे बर्तनों में से पानी को नियमित सुखाएं।

- पानी की टंकी के ढक्कन बंद रखें और सप्ताह में एक दिन इसको खाली करें।

- पुराने टायर, बर्तनों को हटा दें या फिर उनमें इकट्ठा पानी को सुखा दें।

- दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें