फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समय पर मूल्यांकन के लिए बढ़ाए 125 परीक्षक

Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आई। शुक्रवार को 50 हजार के करीब पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जबकि 300 से ज्यादा परीक्षक और उपप्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। बताया कि समय पर मूल्यांकन के लिए 125 परीक्षक बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि शेष पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर तेजी से पुस्तिकाओं को चेक किया जा रहा है।
शुक्रवार को भी 49 हजार 920 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हालांकि आज भी 292 परीक्षक और 10 उपप्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे।
सबसे ज्यादा इस्लामियां इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज पर उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गई हैं। सभी केंद्रों पर निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जो परीक्षक निर्धारित संख्या से कम पुस्तिकाएं चेक करते हैं, उन्हें भी चेताया गया हैं। नगर के पांचों केंद्रों पर सात दिनों में दो लाख 77 हजार 332 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ
इस्लामियां इंटर कॉलेज 12796
एसडी इंटर कॉलेज 9639
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज 7861
राजकीय इंटर कॉलेज 8201
डीएवी इंटर कॉलेज 11423
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें