फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका में 15 करोड़ से होंगे 124 निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 जुलाई को होगी बोर्ड बैठक, एजेंडा हुआ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की बोर्ड बैठक 19 जुलाई को होगी। इसके लिए सभासदों को एजेंडा जारी कर दिया गया है। सभी 55 वार्डों में करीब 15 करोड़ रुपये के बजट से विकास कराने के लिए 124 निर्माण कार्यों को शामिल किया है। बैठक में हंगामे की संभावना है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की दूसरी बोर्ड बैठक के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर एजेंडा जारी हो गया है। मीनाक्षी स्वरूप ने अपनी पहली बोर्ड बैठक के करीब 34 दिन बाद 19 जुलाई को प्रात: 11 बजे दूसरी बोर्ड बैठक बुलाई है। इसके लिए ईओ हेमराज सिंह ने एजेंडा जारी कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा काम शहर के सभी 55 वार्डों में विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए किया गया है। एजेंडे में शहर में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है। सभी 55 वार्डों में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए करीब चार हजार एलईडी लाइटों की खरीद का प्रस्ताव भी एजेंडे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें