स्काउट गाइड शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स कॉंवेन्ट स्कूल में दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर जूली द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। शिविर में 205 छात्र-छात्राए शामिल रहे। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के ट्रेनर भारत भूषण अरोरा, राजपाल सिह पुंडीर, अमित कुमार आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल अध्यापक वीरपाल सिंह,अलका जैन, यागेश कुमार वर्मा आदि सम्मलित रहे। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर जूली ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड कैंप से अनुशासन, कठिन परिश्रम व देशप्रेम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा करने का आग्रह किया तथा आपस मे प्रेमभाव से मिल कर रहने की शिक्षा दी।