फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन अपडेट होगा वाहन स्वामियों का पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग में व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो रही हैं। वाहन स्वामियों को उनके वाहन की फिटनेस और टैक्स बकाया की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल और पते को अपडेट कराना होगा। एआरटीओ प्रशासन ने सात दिन में वाहन चालकों को अपने पते और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस या टैक्स आदि की जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। आवेदक के पते और मोबाइल नंबर को भी ऑनलाइन आवेदन कर अपडेट किया जा सकता है। एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल ने बताया कि वाहन स्वामियों ने अपने पते तथा मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए हैं। इससे विभाग को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वाहन-4 में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। इस व्यवस्था से आवेदक को घर पर बैठे हुए ही वाहन की फिटनेस, टैक्स बकाया आदि की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल सकेगी। एआरटीओ ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने अपने पते और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है वे एक सप्ताह के भीतर करा लें। वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर और पता अभिलेखों में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें