पुरकाजी। श्रीबालाजी धाम के पंचम वार्षिकोत्सव पर कस्बे में दस मई को बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। भक्तों द्वारा श्रीबालाजी के रथ को पैदल खींचा जाएगा। शुक्रवार को श्रीबालाजी धाम पर प्रेसवार्ता में गुरु जी पंडित घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि दस मई को सुबह दस बजे आरती के साथ बालाजी धाम से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। रात में दिल्ली के शिवम म्यूजिक ग्रुप द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। उसके उपरांत बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। 11 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक संकट मोचन हवन होगा। मौके पर मोहित सिंघल, मनी ऐरी, दुष्यंत ठाकुर, महंत देवेंद्र सिंघल, मनीष गोयल, निखिल गोयल, देवेंद्र धीमान, पराग शर्मा, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।