बाबा रामदेव से स्वस्थ रहने के गुर सीखे
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने हरिद्वार में पतंजलि संस्थान में शरीर को स्वस्थ रखने की जानकारी प्राप्त की। संस्थान के चेयरमैन डॉ अनिल सिंह ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं को हरिद्वार में पतंजलि संस्थान का भ्रमण कराया। इस दौरान पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक औषधियों से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने योग तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए। डा अनिल सिंह ने बताया कि पतंजलि में तनाव मुक्त रहकर काम करने के उपाय भी बताये गए। इस दौरान डॉ राघव मेहरा, डॉ पुष्पनील वर्मा, दुष्यन्त कुमार, शिवानी चौहान, डॉ गजेंद्र चौहान, अजय सिंह, सुधीर कुमार, निकुल कुमार आदि सक्रिय रहे।