मीरापुर में निकाली बालाजी की शोभायात्रा
मीरापुर। बालाजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बालाजी धाम मंदिर प्रबंध समिति के बैनरतले भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक, देशभक्ति से ओत प्रोत, सामाजिक जीवन व शिक्षा पर आधारित 31 झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। क्रेन पर बनी भगवान बालाजी की झांकी शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण रही। शोभायात्रा में कुम्हार द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाने की झांकी में प्राचीन कला को प्रस्तुत किया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी की देखरेख में पीएसी व अनेक थानों की पुलिस लगाई गई। मंदिर परिसर से शुरू शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर सम्पन्न हुई। व्यवस्था में मंदिर के महंत राजपाल सुकरालिया, संजीव गर्ग एजीएम स्टेट बैंक, राजन सिंह, योगेश गुप्ता, पूर्व प्रमुख विरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया, पंकज संगल, पंकज गोयल, अनिल गोयल, लोकेश कुमार, जगमोहन, सुनील कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि सक्रिय रहे।