फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी कार में टक्कर, हंगामा, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बिजनौर निवासी राहुल अपने साथियों के साथ स्कार्पियो कार से दिल्ली जा रहा था। जीटी रोड पर बुढ़ाना तिराहे पर ट्रक ने पीछे से उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवारों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। उन्होंने चालक से क्षतिग्रस्त कार को ठीक कराने के लिए रुपयों की मांग की। चालक ने देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर कार सवारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने से जीटी रोड और बुढ़ाना रोड पर वाहनों का काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों व ट्रक चालक को समझा बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक बाद में चालक और कार सवारों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें