फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी
विज्ञापन

मंसूरपुर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा व डॉक्टर ईश्वर चंद्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालेज में विगत दिनों संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं तथा विद्यालय के कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र छात्राओं रजत, मानवी, सार्थक, अंशिका, अनुष्का, साहिल त्यागी, अदिति, लकी, विमल, अभिजीत, तनु, प्रेरणा, करीना आदि को अतिथियों ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है। सभी छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करनी चाहिए। इस अवसर पर मोनू प्रधान, अनिल शास्त्री, भूपेंद्र कुमार, देवेंद्र दहिया, पंडित संजीव शंकर, अशोक बालियान, संदीप मलिक, सुनील मलिक, संजीव कुमार, रोहित सिंघल, नीलम शर्मा, नीरु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें