फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली में इंटरनेशनल वोमेन-डे की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली में महिला दिवस की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल न्यू मंडी के प्रांगण में शुक्रवार को महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय की साज सज्जा भी अत्यंत सुंदर रूप से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने भी जैसे झांसी की रानी, मदर टेरेसा, सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, मिस वर्ल्ड, मेर्रीकॉम, दीपिका पादुकोण, इंद्रा गांधी आदि के किरदारों के वेशभूषा में फैशन शो के रूप में रैंप वाक करके सबका मन मोह लिया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोटीवेसनल गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं और अभिभावक माताओं को बधाई दी। ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने सभी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षिकाओं सहित एडमिन टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें