फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादारों ने स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवादारों ने पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

देवबंद। संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संत निरंकारी सत्संग भवन के सेवादारों ने सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिवस गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया। सेवादारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण भी किया। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने सत्संग भवन के सेवादारों को सहयोग दिया। फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार ने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझकर सफाई कार्य में सहयोग करना चाहिए ताकि संचारी रोग जैसी भयानक बीमारियों से बचा जा सके। इससे पूर्व अभियान का शुभारंभ ब्रांच मुखी प्रकाश चंद ने अस्पताल परिसर में प्रार्थना के साथ कराया। इस मौके पर सतपाल, मंजू, रवि, बालचंद, सुधीर, अमित, बिजेंद्र, प्रेमचंद, वेदपाल सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें