भजन कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु
जानसठ। कस्बा के लोगों ने राधा रानी का प्रकाश उत्सव मनाया। इस बीच भजन कीर्तन में श्रद्धालु जमकर झूमे। रविवार को मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला में श्री राधा रानी का प्रकाश उत्सव मनाया गया। उत्सव में श्रद्धालुओं ने राधा रानी की प्रेम गाथा सुनाते हुए उनके भजन कीर्तन कर बधाइयां गाईं। भजन कीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। प्रकाश उत्सव में श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा राधा रानी व रामकृष्ण कन्हैया के सुंदर भजनों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम में दिपेश गुप्ता, अरविंद पाराशर, यशदीप शर्मा, रेशू गोयल, विक्की शर्मा, रामकिशोर सैनी, अंकित संगल, डॉक्टर सुशीला, रेनू छाबड़ा, मौसम सैनी, सुदामा भाटी, नेहा शर्मा, अंजली गुप्ता, तनु गोयल, राजेंद्र प्रधान, श्रीचंद सैनी आदि रहे।