खतौली। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गांव अतरपुरा स्थित श्री गौरीशंकर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया। भोजन खिलाने के अलावा केले और भोजन संबंधित सामग्री भी वितरित की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, सौरभ सेठी, श्याम रहेजा, गौरी शंकर गोरी, वाशु आर्य, सुनील उपाध्याय, मदन छाबड़ा, ुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, सुंदरलाल धारीवाल, राकेश सैनी, धर्मवीर सैनी, ऋषभ जैन, पारस जैन, प्रफुल्ल आर्य, आकाश शिवाच, राघव अग्रवाल, रजत त्यागी, ओम सिंह मोतला, ओम सिंह चौधरी, अमित चौधरी, रोबिन सैनी, कपिल चौहान, कपिल कुमार, बिजेंद्र पांचाल, ललित आर्य, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।