फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में टक्कर मारी, दंपती व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास एक कार से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

कांधला निवासी यूनुस रविवार सुबह बाइक से पत्नी शायरा और दो बच्चों अंजुम व रफी को साथ लेकर मोहल्ला इस्लामनगर से रिश्तेदारी में होकर वापस बुढ़ाना रोड से घर जा रहा था। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पुल के बराबर से बुढ़ाना रोड पर आने के लिए कट बना हुआ है। इस कटे से एक कार नीचे उतर रही थी। कार के ब्रेक नहीं लगने के कारण बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती व उनके दोनों बच्चे घायल हो गए। राहगीर घायलों को तुरंत नगर के एक चिकित्सक के यहां पर ले गए। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें