टीम ने जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाया
खतौली। नगर पालिका परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बीच अतिक्रमण करने वालों से आठ हजार का शमन शुल्क वसूला गया। नगर पालिका परिषद के ईओ अनूप राय ने पालिका कर्मचारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड से लेकर कोतवाली तक जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से आठ हजार शमन शुल्क के रुप में वसूल किए। कुछ दुकानदारों का समान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शौशिल मलिक, सुरेंद्र पाल, आरआई मनोज कुमार, चंकी भारद्वाज, राहुल, कपिल समेत समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।