फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याए सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम अमित सिंह ने जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई, इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ डा. राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार भगत सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर, जानसठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में दर्ज 20 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। एसडीएम विजय कुमार ने तहसील दिवस में आई समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, ईओ मीरापुर अनूप राय सिंह, जेई नरेश कुमार, राकेश मोघा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें