मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण संस्था ने गांव सहावली के प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल और एसीएमओ डॉ. बीके ओझा ने किया। शिविर में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अजय गुणदेव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमित सक्सेना ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। रोगियों को नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। संस्था सचिव डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन हो रहा है। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। ग्राम प्रधान अशोक कुमार, बालेंद्र कुमार, भानुप्रताप, जफर अब्बास, दिलनवाज, किशनलाल, मनोज कुमार, शिव कुमार शर्मा, धर्म सिंह, रतन सिंह, इजहार अली आदि रहे।