फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थॉमस स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाद विवाद में अतिशा और सुहानी ने बाजी मारी
विज्ञापन

खतौली। सेंट थॉमस स्कूल में जोनल स्तर पर वाद विवाद एवं अलंकृत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर जिम्मी सीएमआई ने किया। प्रतियोगिता में सेंट मेरीस अकादमी मेरठ, सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ, सेंट जेम्स स्कूल कंकरखेड़ा मेरठ, खिस्त ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत, सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली तथा सेंट थॉमस स्कूल खतौली के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता जूनियर तथा सीनियर वर्ग में कराई गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा अतिशा बंसल और सुहानी जैन ने जूनियर विभाग में प्रथम स्थान हासिल कर पदक पर कब्जा किया। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की प्राची सिंह व रजनीश कुमार यादव दूसरे स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट मेरीस स्कूल मेरठ से शाश्वत वशिष्ठ व सलोनी उत्तम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ की शल्कि कुमार और अवनी बंसल दूसरे स्थान पर रहे। श्रेष्ठ वाद विवाद का स्थान जूनियर वर्ग में सेंट थामस स्कूल की छात्रा सुहानी जैन और सीनियर वर्ग में सेंट मेरीस अकादमी मेरठ के शाश्वत वशिष्ठ ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अलंकृत भाषण प्रतियोगिता के तहत सेंट मेरीस अकादमी मेरठ के स्वस्तिक साहनी प्रथम रहे। सोफिया गर्ल्स मेरठ की खुशी अरोरा तथा सेंट थॉमस खतौली के कनिष्क मोतला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अलंकृत भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की आरुषी शर्मा ने प्रथम, सोफिया गर्ल्स मेरठ की छात्रा उर्वशी गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने निर्णायक मंडल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन स्कूल एंथम गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें