चरथावल। अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ श्री माताजी निर्मला देवी की गुरू रूप में पूजा अर्चना हुई। रविवार को चरथावल मोड़ स्थित सहज योग मंदिर प्रांगण में गुरू पर्व कार्यक्रम में देवी सिंह ने कहा कि कलियुग में घोर कलियुग के भ्रम को मिटाने के लिए श्री माताजी ने अवतरण लिया। सहज योग मंदिर परिसर में गणेश वंदना के साथ श्री माताजी की आदिशक्ति रूप में आराधना की गई। धर्मेश खन्ना ने स्वागत, स्वागत, स्वागतम, हम सब करते स्वागतम और ऐ आदिमॉ ऐ अंतिमा...पर श्रीमॉ की भक्ति में सरोबार हो गए। सहजी आदेश गर्ग ने बताया कि 138 देश विदेश में रविवार को श्रीमाताजी की पूजा आदिशक्ति के रूप में 108 नामों से की जा रही है। संचालन किरण त्रिपाठी ने किया। आदेश गर्ग, रेखा गर्ग, महेंद्र सिंह, डीबी सिंह, श्रीराम गुप्ता, प्रदीप तायल, धीरज सिंह, जिया लाल वर्मा रहें। ढोलक वादन चेतना खन्ना ने निभाई।