बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपेटरी स्कूल में वीर शासन जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। बच्चों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर निदेशक पीके जैन ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भौतिक सुविधाओं की होड़ एवं दौड़ में मानव जगत में न केवल पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं, पेड़ पौधों के साथ ही अत्याचार किए हैं, बल्कि हवा पानी धरती, वातावरण को भी प्रदूषित कर दिया है। अत: जियो और जीने दो के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता है। आइडियल किड्स के बच्चों ने भी प्रकृति के संरक्षण के बारे में समाज का ध्यान आकर्षित करने हेतु विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया। बच्चों ने पौधारोपण भी किया। इंचार्ज नीता अग्रवाल समेत समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया।